प्राथमिक विद्यालय में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
खंडशिक्षा अधिकारी ने गिनाईं सरकारी योजनाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : रिठौरा प्राथमिक विद्यालय रिठौरा ,कलारी में बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि ने सरकार द्वारा चलाई जा रही महात्वाकांक्षी योजना नारी शक्ति वंदन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा जमीनी स्तर पर इसे लागू कराना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। सत्तर प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं और उनकी माताओं को सम्मानित किया जाए।इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष चेयरमैन शकुंतला देवी, ग्राम प्रधान ने प्रतिभाग किया । प्रधानाचार्या एकता सक्सेना, डॉ शिखा अग्रवाल,शालिनी सक्सेना, मोनिका सागर,हेमलता गंगवार, सोहन सिंह, सोमवीर पूजा आर्या अजीता और पुष्पलता सहित तमाम स्टाफ एवं मातृ शक्ति मौजूद रही।



