बेतुल

बैतूल एएसआई संतकुमार परतेती बने एसआई

एसपी वीरेंद्र जैन ने लगाए स्टार, घोड़ाडोंगरी चौकी में ही रहेंगे पदस्थ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
बैतूल। घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) संतकुमार परतेती को पदोन्नति देकर उपनिरीक्षक (एसआई) बनाया गया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने उनके कंधों पर एसआई के स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
पदोन्नति के बाद भी संतकुमार परतेती को घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में ही यथावत पदस्थ किया गया है। इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था संबंधी कार्यों में उनकी सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। उन्होंने लंबे समय तक अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से विभाग में अलग पहचान बनाई है।
स्टार सेरेमनी के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं। संतकुमार परतेती ने इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पहले की तरह पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button