साहेबगंज
गैर जमानती वारंट पर फरार चल रहे लाला कुमार यादव गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज मुफस्सिल थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर जमानती वारंट के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।वही मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पहचान लाला कुमार यादव उर्फ लाला यादव पिता रासबिहारी यादव निवासी महादेवगंज थाना मुफस्सिल जिला साहिबगंज के रूप में हुई है।इसके विरुद्ध न्यायालय मेंGR-183/24 से संबंधित गैर जमानती वारंट निर्गत था।वही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वारंटी को विधिवत गिरफ्तार कर साहिबगंज सदर अस्पताल में शारीरिक जांच करवाने के उपरांत उसे उचित मार्गदर्शी दल के साथ न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



