जालौन
युवक के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जालौन। दो दिन पूर्व चोरी हुई बाइक के साथ पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। युवक के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने युवक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि कोंच कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर निवासी कलीम 26 जुलाई की रात चुर्खी रोड स्थित अक्षदा गार्डन में आयोजित शादी समारोह में आया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बाइक चोरी कर ली थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाइक चोर की तलाश कर रही थी। सोमवार रात कोतवाल हरिशंकर चंद के नेतृत्व में एसआई शिवम सेंगर व पुलिस टीम रात करीब 11 बजे सारंगपुर मार्ग पर स्थित गुरु मस्तराम आश्रम के पास चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस एक युवक काले रंग की बाइक लाता हुआ दिखा। पुलिस ने रोककर जब कागजात मांगे तो मोहल्ला चिमनदुबे निवासी शिवम चैधरी कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ में पहले तो वह इधर-उधर की बातें करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कि उसने बाइक अक्षदा गार्डन से चोरी की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक को कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में दो मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

