साहेबगंज

सदर अस्पताल में आंख के इलाज के लिए CSR से मिले अत्याधुनिक उपकरण

उपायुक्त ने किया उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी CSR के तहत शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की मदद से आंख के ऑपरेशन के उपकरण सौंपने का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस प्रोजेक्ट को कनेक्ट ग्लोबल फाउंडेशन ने कार्यान्वित किया।
उपायुक्त दीपक कुमार दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उनके द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।इस प्रोजेक्ट के तहत आंख के ऑपरेशन के लिए कई उपकरण उपलब्ध कराए गए, जिनमें स्कैन बायोमीटर, नॉन-कॉन्टैक्ट टोनोमीटर, ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी OCT,इनडायरेक्ट ऑप्थैल्मोस्कोप, Volk90D-78D लेंस,मोतियाबिंद सेट,गोनियोस्कोप,ऑप्थैल्मिक ऑपरेटिंग टेबल,ऑटोमेटेड पेरीमेट्री मशीन और डायरेक्ट ऑप्थैल्मोस्कोप आदि शामिल हैं।ये उपकरण आंखों की सर्जरी की क्वालिटी को बेहतर बनाने और जरूरतमंद, आर्थिक रूप से कमजोर समुदायों तक बेहतर इलाज पहुंचाने में मदद करेंगे।समारोह में सिविल सर्जन रामदेव पासवान,डिप्टी सुपरिटेंडेंट देवेश कुमार,डॉ.राहुल वर्मा,डॉ.शहबाज हुसैन और डॉ.मुकेश कुमार मौजूद रहे।वही शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की CSR हेड सोमा टंडन और डिप्टी मैनेजर दीपक जगतियानी तथा कनेक्ट ग्लोबल फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय कुमार,सचिव राहुल कुमार और कोषाध्यक्ष पुष्पक कुमार वर्चुअली शामिल हुए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button