
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। सकलैनी मियां के उर्स पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ दरगाह पहुंचे। वहां सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से चादरपोशी कर अमन-चैन, भाईचारे और देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ की गई। इस दौरान सज्जादा नशीन शाह हाजी गाजी मियां से मुलाकात कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का पैगाम दिया गया। सपा नेताओं ने शाहदाना वली सरकार की दरगाह पर भी चादर चढ़ाई और मुतवल्ली हाजी बब्बू को अखिलेश यादव का संदेश सौंपा।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि अखिलेश यादव हमेशा अमन, शांति और सामाजिक सौहार्द मजबूत करने की बात करते हैं। गंगा-जमुनी तहजीब आपसी प्रेम और भाईचारे की मिसाल है और सपा इस साझा संस्कृति को मजबूत करने के लिए काम करती है।
महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने कहा कि उर्स समाज में मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देते हैं।
इस दौरान कदीर अहमद, अशोक यादव, जितेंद्र मुंडे, अखलाक अहमद अंसारी, डॉ. अनीस अहमद खान, इंजी. अनीस बेग, सुरेंद्र सोनकर, आरिफ कुरैशी, अब्दुल कयूम मुन्ना, गौरव सक्सेना, हरिओम प्रजापति समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



