बरेली
अखिलेश ने बरेली पदाधिकारियों की पीठ थपथपाई, बोले- बूथ मजबूत करो

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रामपुर जाते समय बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महज 10 मिनट की मुलाकात में कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी के नेतृत्व में सपाइयों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने दोनों अध्यक्षों की पीठ थपथपाकर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि 2027 में सरकार बनानी है तो बूथ मजबूत करना होगा। शिक्षक एमएलसी चुनाव में पूरी ताकत लगाने और 24 अक्टूबर को बूथों पर नए वोट बनवाने का अभियान चलाने के निर्देश दिए।
महानगर महासचिव दीपक शर्मा की पत्नी के निधन पर उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की और बरेली आने पर घर जाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर आंवला सांसद नीरज मौर्य, विधायक अता उर रहमान, विधायक शहजील इस्लाम, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, जिला महासचिव राजकुमार पाल सहित बड़ी संख्या में सपा नेता मौजूद रहे।




