बिजनौर

स्टेडियम की वीडियो वायरल करने वाले की गिरफ्तारी की मांग 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर। जिला क्रीड़ा अधिकारी के साथ प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुरक्षा एवं अनुशासन व्यवस्था हेतु स्टेडियम कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले अनमोल चौधरी की गिरफ्तारी के संबंध में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम बिजनौर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों एवं उपस्थित प्रशिक्षकों द्वारा यह शिकायत प्राप्त हुई है कि अनमोल चौधरी द्वारा स्टेडियम में लगातार असामाजिक गतिविधियाँ की जा रही हैं, जिससे खिलाड़ियों का सुरक्षित माहौल बाधित हो रहा है। ऐसी गतिविधियाँ खेल अनुशासन के प्रतिकूल हैं और खिलाड़ियों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा एवं खेल वातावरण को संरक्षित रखने हेतु उन्होंने अनमोल चौधरी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्टेडियम से जुड़े सभी प्रशिक्षकों एवं जिला क्रीड़ा कार्यालय का मत है कि अनुशासन भंग करने वाले अनमोल चौधरी की गिरफ्तारी के उपरान्त उसे खेल परिसर में प्रवेश की अनुमति न दी जाए। इस दौरान चित्रा चौहान, आदित्य सिंह, शादाब आलम, विशाल कुमार,पवन कुमार,मोहित कुमार ,शुभम तोमर सहित कई खेलों के प्रशिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button