साहेबगंज

ईद की नमाज अदा कर सरहुल पर्व में शामिल हुए विधायक

The MLA participated in the Sarhul festival after offering Eid prayers.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल विधायक मो.ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ईद पर्व के मौके पर अपने परिवार,मित्र एवं मोहल्ले वासियों के साथ शहर के अकबरी मस्जिद में नमाज अदा किए।और एक दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई दी।वही सर्वधर्म सम्मान और सामाजिक एकता की मिसाल को पेश करते हुए उन्होंने तुरंत बाद राजमहल प्रखंड के कल्याणचक में सरहुल पर्व पर आयोजित सरना समिति के कार्यक्रम में शामिल हुए।आयोजन समिति ने भी विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया कि अपने त्यौहार के बीच समय दिए,वही विधायक एमटी राजा ने कहा कि यही समाज की खूबसूरती है,और इसको हमें कायम रखना है।हम सभी ईद पर्व चैत्र नवरात्रि चैत्र छठ पूजा सरहुल पर्व गुड फ्राइडे एवं ईस्ट पर एक-दो दिन के अंतराल में मना रहे हैं।एक दूसरे के पर्व में शामिल होकर खुशियां बांट रहे हैं ऐसा अवसर बहुत कम मिलता है।और हम सभी को ऐसे अवसर पर सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाना चाहिए,ताकि सामाजिक एकता की मिसाल पेश हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button