सीकर

महिलाओं ने किया उजड़ना उद्यापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

गौर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी

बाहर ऊबी थारी पूजण वाली।
पूजो ए पूजो बाईयां , काई काई मांगों
म्हे मांगा अन्न धन , लाछर लक्ष्मी।
सोलह दिवसीय गणगौर का आज हुआ समापन
 (सीकर) -: सीकर की ग्राम पंचायत बेरी में गणगौर उत्सव को लेकर महिलाओं एवं युवतियों में काफ़ी उत्साह देखने को मिला । यह जानकारी देते कोमल राठौड़ ने बताया कि पूरे 16 दिन गांव की महिलाओं ने इस उत्सव का आनंद लिया पूरे सोलह श्रृंगार करके पूजन करते रात को माता के गीत नाचना होता आज इस का समापन किया गया जिस में उद्यापन करनी वाली मातृशक्ति 16 महिलाओं को श्रृंगार का सामान दिया उन्हें भोजन करवाया उन से आशीर्वाद लिया गणगौर राजस्थान के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक हैं। यह किसी न किसी रूप में पूरे राजस्थान में मनाया जाता हैं। गण भगवान शिव का पर्यायवाची हैं और गौरी देवी पार्वती का, जो भगवान शिव की दिव्य पत्नी हैं। गणगौर इन दोनों के मिलन का उत्सव हैं और वैवाहिक सुख का प्रतीक हैं।
गणगौर पूजन के दौरान सुमन निशा सरोज मोनू वासु हिना दीपा रीना मंजू पूनम दिलराज चंदू उपस्थित रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button