बेतुल
बैतूल आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बताया परियोजना स्तर पर समन्वय कैसे करें
इंडेक्शन प्रशिक्षण के 5वें दिन शासकीय योजनाओं की जानकारी दी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बैतूल द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जिला स्तर पर 40 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं 8 दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन 26 जुलाई तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग के मीटिंग हॉल में दिया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर के रूप में परियोजना अधिकारी बैतूल ग्रामीण निर्मल सिंह ठाकूर द्वारा आंगनवाड़ी एंव परियोजना स्तर पर समन्वय कैसे करें, आंगनवाडी से अपेक्षाएं, परियोजना अधिकारी चिचोली चयेन्द्र बुड़ेकर, परियोजना अधिकारी श्रीमती अर्चना तिवारी, प्रभारी परियोजना अधिकारी आठनेर श्रीमती रंजीता जोशी द्वारा ब्लॉक स्तर पर समन्वय एवं पर्यवेक्षण कार्य में आंगनबाड़ी से अपेक्षाए , प्रभारी परियोजना अधिकारी स्नेहा यादव द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आवेदन की प्रक्रिया आवश्यक दस्तावेज एंव स्वीकृति, पर्यवेक्षक बैतूल ग्रामीण श्रीमती श्वेता वालम्बे, पर्यवेक्षक आमला भावना चौधरी द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना हितग्राही आवेदन की प्रक्रिया एवं स्वीकृति और लगने वाले आवश्यक अभिलेख,श्रीमती नम्रता सूर्यवंशी पर्यवेक्षक,बैतूल ग्रामीण द्वारा समन्वय व आंगनवाडी पर कार्य को कैसे अनुकुल बनाए, ब्लॉक समन्वयक चिचोली विवेक भारद्वाज द्वारा पोषण ट्रेकर के सभी घटकों पर चर्चा पीपीटी के माध्यम से ऑनलाईन प्रदर्शन, ब्लाक समन्वयक कालूराम पवांर द्वारा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं इण्डक्शन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।



