साहेबगंज

बालिका वर्ग में गढ़वा और बालक वर्ग में बोकारो बना चैंपियन

साहिबगंज को बालिका वर्ग में उपविजेता ट्रॉफी,पहली बार जिले में हुआ राज्य स्तरीय आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज शहर के निकट सकरीगली रेलवे ग्राउंड में आयोजित20वीं झारखंड राज्य जूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता-2026का सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ।कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की स्वीकृति एवं मार्गदर्शन तथा जिला कबड्डी एसोसिएशन सह आयोजन समिति के तत्वावधान में12से14 सितंबर2026तक आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्यभर की बालक एवं बालिका टीमों ने हिस्सा लिया।जिसमें साहिबगंज में पहली बार राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं साहिबगंज कॉलेज के प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष नवनीत कुमार सोनू,सचिव लालू यादव,उपसचिव उत्तम कुमार सहित आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालक एवं बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल,सेमीफाइनल तथा फाइनल मुकाबले खेले गए।बालिका वर्ग के फाइनल में गढ़वा और साहिबगंज के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ,गढ़वा ने 40अंक हासिल कर साहिबगंज को महज एक अंक के अंतर से पराजित किया,साहिबगंज की टीम ने39अंक अर्जित कर उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की।वहीं बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में बोकारो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोडरमा को47-33अंकों से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की।कोडरमा की टीम उपविजेता रही।इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान, जेएससीए सदस्य चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा,फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संथाल परगना क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आकाश पांडेय,कुश्ती संघ की अध्यक्ष नमिता शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने शिरकत की।आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया,इसके बाद विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अक्टूबर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा,राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालक वर्ग की22जिलों तथा बालिका वर्ग की18जिलों की टीमों ने भाग लिया।समारोह का मंच संचालन भगवती रंजन पांडेय ने किया,इस अवसर पर आयोजन समिति के संरक्षक गोपाल यादव,जिला ओलंपिक संघ के सचिव माधव चंद्र घोष,रमाकांत मिश्र,कबड्डी संघ के संरक्षक बच्चू यादव,राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, राज्य ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष विपिन कुमार,संतोष यादव,हीरा यादव सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button